-
Advertisement
स्किल डेवलपमेंट में हिमाचल का ये जिला रहा सबसे आगे, मिला एक्सिलेंस अवार्ड
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी को डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट प्लेनिंग 2020-21( District Skill Development Planning 2020-21) के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस( Certificate of Excellence) से नवाजा गया है। यह सर्टिफिकेट भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से दिया गया है। मंडी को जिला यह पुरस्कार कौशल विकास योजना में उत्कृष्टता के लिए दिया गया है। मंडी जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जतिन लाल ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित अवार्ड समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया। केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव राजेश अग्रवाल ने यह अवार्ड सौंपा। इस समारोह में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित रहे। बता दें कि इस अवार्ड के लिए पूरे देश के चुने गए श्रेष्ठ 30 जिलों में हिमाचल से केवल मंडी जिले का नाम चयनित हुआ था।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: जिला की समस्याएं बताई तो नाराज हो गए केंद्रीय मंत्री, उठकर जाने में समझी भलाई
मंडी को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस मिलने के उपरांत उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने सभी जिला वासियों को बधाई दी है। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के दिशानिर्देशों के अनुसार जिले में अभिनव योजना के माध्यम से कौशल विकास परितंत्र को मजबूत करने की दिशा में काम किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जमीनी स्तर पर कौशल विकास कार्यों को और गति देने के लिए प्रयासरत्त रहेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


