-
Advertisement
परिणीति ने समुद्र से इकट्ठा किया प्लास्टिक, कचरा और मलबा, देखें वीडियो
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एक प्रमाणित स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving) प्रशिक्षक भी हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने स्कूबा डाइविंग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें परिणीति समुद्र से प्लास्टिक कचरा और मलबा इकट्ठा करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- सनसनीखेज समाज का हिस्सा है, सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं: सोनाली बेंद्रे
वीडियो में परिणीति को समुद्र में फेंके गए सामान को उठाते हुए देखा जा सकता है। परिणीति ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट @ParineetiChopra पर शेयर किया है। वीडियो में परिणीति समुद्र से अन्य वस्तुओं के बीच फेस मास्क, डिब्बे और प्लास्टिक उठाकर कैमरे को दिखाते हुए नजर आ रही हैं।
Had fun diving, but also did an important Dive Against Debris. 😊
Join me in creating ocean change.
Become a scuba diver with @PADI 🤿😁#savetheocean #oceanchange #diveagainstdebris #padidiver pic.twitter.com/yO0GTdxn3r
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) June 18, 2022
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा डाइविंग का मजा लिया, लेकिन मलबे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण डाइव भी की। समुद्र परिवर्तन में मेरे साथ जुड़ें। वीडियो पर भी उन्होंने एक बेहतरीन कैप्शन लिखी है कि हर साल लगभग 14 मिलियन टन प्लास्टिक समुद्र में फेंका जाता है। इससे समुद्री जीवों की हजारों प्रजातियां की जिंदगी विलुप्त हो सकती हैं।
इनमें से कुछ प्रजातियों में समुद्री कछुआ, डॉल्फिन और सील शामिल हैं। सौभाग्य से, गोताखोर मलबे के खिलाफ डाइव के माध्यम से समुद्र और इन प्रजातियों को बचाने में मदद कर सकते हैं।

