-
Advertisement
इस शख्स ने 10 रुपए के सिक्कों से खरीद डाली कार, आखिर क्या है माजरा यहां पढ़े
लोग अकसर एक, दो पांच या दस रुपए के सिक्कों को अपने पास ज्यादा देर रखना नहीं पसंद करते। उन्हें लगता है कि सिक्के उनके पर्स या फिर जेब में खनकते रहेंगे और कई बार नीचे गिर भी जाते है। यकीन मानिए जिन सिक्कों को आप अपने पास ज्यादा देर नहीं रखते उन्हीं से एक शख्स ने कार ले ली। यह शख्स जब 10 रुपए के सिक्के लेकर कार खरीदने पहुंचा तो व्हीकल डीलर हैरान रह गया।
ये भी पढ़ें- इस गांव के युवाओं ने नहीं देखे पुलिसवाले, यहां 39 साल से नहीं हुई कोई FIR दर्ज
दरअसल तमिलनाडु के अरूर के रहने वाले वेट्रिवल का कहना है कि उनकी मां एक दुकान चलाती हैं। बहुत सारे ग्राहक 10 रुपये का सिक्का लेने से इनकार कर देते हैं, इससे उनके घर पर सिक्कों का ढेर इकट्ठा हो गया था। उन्होंने कहा कि घर में बच्चे इस तरह से 10 के सिक्कों के साथ खेला करते थे जैसे कि इसकी कोई कीमत नहीं है। इसीलिए उन्होंने इन सिक्कों का इस्तेमाल करके कार खरीदने का मन बना लिया। वेट्रिवल ने एक महीने तक मेहनत करके 6 लाख के सिक्के इकट्ठे किए। जब उन्होंने सिक्कों से कार खरीदने का इरादा जताया तो डीलर को भी पहले हिचकिचाहट हुई। लेकिन वेट्रिवेल के संकल्प को देखकर उन्होंने यह डील करने पर सहमति जता दी। वेट्रिवल ने कहा यहां तक कि बैंक भी लेने को तैयार नहीं था। बैंक का तर्क था कि इसे गिनने में कई लोगों को लगाना पड़ेगा। जब आरबीआई इन्हें अमूल्य घोषित नहीं करता है तो बैंक को इन्हें लेने में क्या परहेज है? इस बात की शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

