- Advertisement -
हमारे देश में कई अनोखी जगह हैं, जिनके बारे में जानकर हम दंग रह जाते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आज के दौर में जहां जमाना इतना आगे पहुंच गया है आज भी एक गांव ऐसा है जहां 39 साल से एक भी मामला पुलिस थाने में दर्ज नहीं हुआ है। यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन ये सच है।
ये गांव मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुंदेलखंड में स्थित है। हाथीवर खिरक नाम का गांव निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 225 लोगों की आबादी वाले इस गांव में मुख्य रूप से पाल और अहिरवार समाज के लोग रहते हैं। गांव में पुलिस सिर्फ चुनाव के वक्त ही जाती है। इस गांव के लोग 39 साल से थाना नहीं देखा है। गांव में छोटे-बड़े सभी विवाद गांव में आपसी पंचायत के माध्यम से सुलझा लिए जाते हैं।
इस गांव के लोगों का मुख्य कार्य कृषि और बकरी पालन है। बताया जाता है कि यहां के लोग विवादों से दूर अपने कामों में ज्यादा व्यस्त रहते हैं। वहीं, अगर कभी कुछ हो भी जाता है तो ग्रामीण गांव में पंचायत कर वरिष्ठजनों द्वारा सलाह कर के मामले को वहीं सुलझा देते हैं।
गांव की एक 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला का कहना है कि उन्होंने कभी इस गांव में विवाद नहीं देखा है। गांव के युवाओं का भी कहना है कि जब से उन्होंने होश संभाली है उन्होंने भी विवाद नहीं देखा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि गांव के बारे में जानकारी होने पर उन्होंने विलेज क्राइम नोटबुक (Village Crime Notebook) चेक कि तो उन्हें पता चला कि इस गांव में 1983 के बाद से आज तक कोई भी अपराध दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अमन पसंद गांव में एक व्यक्ति कुछ असामाजिक किस्म का था, जिसके नाम गांव की लड़ाई के लिए नहीं बल्कि अन्य जगहों पर हुए विवाद के एक-दूसरे प्रकरण दर्ज हुए और फिर उसके बाद से वे कई साल से इस गांव में नहीं रहता है।
- Advertisement -