-
Advertisement
ब्रेकिंगः राइडर की अधिसूचना जारी, कर्मचारियों पर मेहरबान हुई जयराम सरकार
हिमाचल की जयराम सरकार चुनावी साल में कर्मचारियों पर मेहबान दिख रही है। कर्मचारियों की अधिकांश मांगें पूरी हो रही है। चुनावी साल में जयराम कर्मचारियों को साधने का पूरा प्रयास कर रहे है। इसी के तहत आज सरकार ने कर्मचारियों की बड़ी मांग पूरी कर दी है। सरकार ने राइडर संबंधी अधिसूचना भी जारी कर दी। वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दो साल का नियमित सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को हायर पे स्ट्रक्चर का लाभ मिलेगा। खास बात है कि इसका लाभ जेओए आईटी को भी मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि कर्मचारी लंबे समय से राइडर संबंधी अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे थे। महासंघ के साथ हुई बैठक में सरकार की सहमति भी बनी थी। पिछले दिनों सीएम जयराम ने वित्त विभाग से फाइल ओके होने के बाद साइन करने के लिए मंगवाई थी, जिसके बाद अब सरकार ने राइडर संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। उधर सरकारी कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


