-
Advertisement
ऊना में टिप्पर ने मारी टक्कर बाइक पर सवार महिला की दोनों टांगें कुचली
ऊना। उपमंडल गगरेट में थपलां – बड़ोह मार्ग पर एक टिप्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार( Tipper hit the motorcycle) दी, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की दोनों टांगे कुचली गई। महिला को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ( Regional Hospital Una)रेफर किया गया है वही पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:Big Breaking: मनाली में पत्नी के आशिक को गोली से उड़ाया-खुद भी किया सुसाइड
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को थपलां बड़ोह सड़क मार्ग पर होमगार्ड जवान तेजा सिंह पत्नी शर्मिला देवी ( 46 वर्ष ) के साथ अपने घर थपलां जा रहा था इसी बीच एक टिप्पर जोकि रेत से भरा था, वह भी इसी मार्ग पर जा रहा था। अचानक टिप्पर चालक ने टिप्पर की गति बढ़ा दी और मोटरसाइकिल को साइड से टक्कर मार दी, जिसमें दोनों पति -पत्नी नीचे गिर गए टिप्पर से शर्मिला देवी की दोनों टांगे बुरी तरह से कुचली गई वहीं टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसकी हालत बिगड़ती देख उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर टिप्पर चालक के खिलाफ लापरवाही से टिप्पर चलाने का केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हादसे से होमगार्ड जवान की पत्नी घायल हुई है,पुलिस ने टिप्पर को कब्ज़े में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


