Last Updated on June 25, 2022 by Neha Raina
हमारे देश में दिन-प्रतिदिन
धोखाधड़ी बढ़ती जा रही है। जालसाज लोगों से ठगी करने के नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें एक बच्चा ठगी करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बच्चा गाड़ी साफ करता-करता गाड़ी पर लगा फास्टैग (FASTag) स्कैन करके भाग जाता है।
गौरतलब है कि गाड़ियों पर लगे
फास्ट टैग का टोल प्लाजा पर इस्तेमाल किया जाता है। फास्टैग की मदद से टोल टैक्स पर बिना रुके आप टोल टैक्स भर सकते हैं। बता दें कि राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने साल 2014 में टोल कलेक्शन सिस्टम यानी फास्टैग स्कीम से होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम शुरू किया था।
ये फास्टैग किसी आधिकारिक टैग जारीकर्ता या सहभागिता
बैंक से खरीदा जा सकता है। टोल प्लाजा पर मौजूद स्कैनर से इसे स्कैन करके अकाउंट से पैसे कट जाते हैं और आपको ज्यादा देर लाइन में भी नहीं रुकना पड़ता है। वहीं, अब जालसाज भी एक्टिव हो गए हैं। अब जालसाज फास्टैग से भी पैसा निकाल रहे हैं। हाल ही में जो
वीडियो वायरल हुई है उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। बच्चे की ये वीडियो आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने भी अपने ट्विटर अकाउंट @AwanishSharan पर शेयर की है।
https://twitter.com/AwanishSharan/status/1540531416106401792
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा कार साफ करने के बहाने कार के शीशे तक पहुंच जाता है। इसके बाग बच्चा अपना हाथ ले जाकर कार के शीशे पर लगे फास्टैग की तरफ उल्टा कर बार-बार घुमाने लगता है और फास्टै को अपने हाथ में पहने हुए घड़ी जैसे डिवाइस से स्कैन कर लेता है। इसके बाद जब शख्स उसे घड़ी दिखाने को कहता है तो बच्चा वहां से भाग जाता है। इस तरह की घटनाओं से जालसाज लगातार लोगों के बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं।