-
Advertisement
महेंद्र सिंह ने अधिकारियों को लगाई फटकार, विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में आज जन शिकायत निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक की आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Mahendra Singh Thakur) ने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों को लटकाने की बजाए उनको जल्द पूरा करने की कोशिश करें ताकि लोगों को सुविधाओं का लाभ मिल सके।
ये भी पढ़ें-बुजुर्ग महिला ने रो-रोकर सुनाया डीसी ऊना को अपना दुखड़ा
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ अधिकारी लटकाने वाले कार्य कर रहे हैं जो कि सही नहीं है। उन्होंने मंडी जिला के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिला में 70 से 75 प्रतिशत कार्य पूरा होने वाली योजनाओं के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार विकास में किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।

महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज तक जितने भी सीएम रहे वे केंद्र से इतना विकास प्रदेश में लाने में सक्षम नहीं हुए जितना हिमाचल प्रदेश के मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर केंद्र से हर विभाग के लिए करोंड़ों की धनराशि लेकर आए हैं, जो कि एक ऐतिहासिक कार्य है। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों के लिए धन मुहैया करवाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार भी व्यक्त किया। बता दें कि मंडी शहर के विपाशा सदन में आयोजित मंडी जिला जन शिकायत निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक में 18 शिकायतों पर चर्चा की गई और अधिकतर का मौके पर निपटारा भी किया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



