-
Advertisement
मारपीट मामलाः राज्य खाद्य आयोग के सचिव सहजल को मिली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत
शिमला। राज्य खाद्य आयोग के सचिव एचएएस अफसर केआर सहजल को प्रदेश हाईकोर्ट से अंतरिम अग्रिम जमानत मिल गई है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने सहजल द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर ये आदेश पारित किए और अभियोजन पक्ष से अगले बुधवार के लिए स्टेटस रिपोर्ट मांगी। मामले के अनुसार शिकायतकर्ता राज्य खाद्य आयोग में चेयरमैन रमेश चंद ने आरोप लगाया है कि वह बीते सोमवार को सुबह 11 बजे अपने कार्यालय के कमरे में गया। करीब 10 मिनट बाद कमरे में हिमाचल प्रदेश सरकार के राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग सचिव के आर सहजल दाखिल हुए और उससे मारपीट की। इस हमले से अध्यक्ष रमेश गंगोत्रा के नाक, मुंह और होंठ में चोटें आई हैं। गंगोत्रा ने छोटा शिमला थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल:बदसलूकी करने वालों के खिलाफ हो उचित कार्रवाई, पेयजल आपूर्ति ठप्प करने की दी चेतावनी
ये मामला 27 जून का है और गत मंगलवार देररात इसमें एफआईआर दर्ज हुई है। रमेश चंद गंगोत्रा पुत्र जगत राम निवासी भद्रकाली, ऊना राज्य खाद्य आयोग में चेयरमैन के पद पर कार्यरत हैं, ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी तो छोटा शिमला थाने में केस एफआईआर नंबर 57/22 यू /एस IPC के तहत 353, 332 दर्ज किया गया है। हेड कांस्टेबल नरेश कुमार को हर एंगल से जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


