-
Advertisement
मंढोल पंचायत के महिला मंडल साफ -सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
Last Updated on July 12, 2022 by sintu kumar
शिमला। जुब्बल तहसील की मंढोल पंचायत के महिला मंडल नबर एक ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पंचायत के वार्ड दो में स्वच्छता अभियान छेड़ा गया। इस दौरान महिलाओं ने जहां जगली भाग उखाड़ी और सफाई की वहीं, वार्डवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। मंडोल महिला मंडल की प्रधान शशि खिमटा ने बताया महिला मंडल द्वारा चलाए गए कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए स्वच्छता जरूरी है वही ग्रामीणों को जहां भांग से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया गया वहीं, भांग भी नष्ट की गई।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की रूपरेखा तैयार करने के लिए 14 को बुलाई बैठक
उन्होंने बताया कि महिला मंडल बहुत ही अच्छे काम कर रहे हैं। प्रधान ने कहा कि हम इसी तरह अपने कर्तव्य का पालन करते रहेंगे और हम अपने समाज को नशा मुक्त करके एक अच्छे समाज का निर्माण करेने में सहयोग देंगे सभी महिलाओं ने वार्ड से भांग उखाड़ने के साथ-साथ आसपास फैले कूड़े कचरे को भी एकत्र कर ठिकाने लगाया। महिला मंडल भविष्य में भी इस तरह का अभियान चलाकर स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगा। इस दौरान पूर्व प्रधान अनिता रोल्टा के अलावा रामोती शकतेट,सुनीता, कृष्णा रोल्टा, सुरेंद्रा चौहान, पर्वचन्ना, उषा शकतेट,कृष्णा, भीमटा,शकुंतला कटेल, भगमोती शकतेट,कांता शकतेट, ,उषा भीमटा, जय देवी भीमटा, सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।