-
Advertisement
हिमाचल कांग्रेस ने ईडी कार्यालय के बाहर बोला हल्ला, कहा-विपक्ष की आवाज दबा रही बीजेपी
शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय (ED Office) बुलाने पर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को देशभर में ईडी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी शिमला (Shimla) में भी हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) पार्टी ने सभी विधायकों के नेतृत्व में ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर ईडी और सीबीआई (CBI) का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ दबाने के आरोप लगाए। इस मौके पर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने कहा कि जिस परिवार ने देश को आजाद करवाने में अपना बलिदान दियाए उस परिवार को आज बीजेपी प्रताड़ित करने का काम कर रही है। नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald Case) में कांग्रेस पार्टी को पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें:सोनिया गांधी से ED की पूछताछ जारी, कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे विरोध-प्रदर्शन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) देश की जनता के मुद्दों को उठा रहें हैं, जो केंद्र सरकार को रास नहीं आ रहा है। आज लोग मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, जीसटी से दुखी हैं, लेकिन बीजेपी इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष पर झूठे मामले बना रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी। कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा कि जिस महिला ने कभी कुर्सी का लालच ना किया हो और पीएम के पद को भी ठुकरा दिया हो ऐसी महिला पर सत्ता का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार के आरोप लगाना शोभा नहीं देता है।

बीजेपी की केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस के कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, विधायक विक्रमादित्य सिंह, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, आशीष बुटेल सहित कई विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

