-
Advertisement
हिमाचल: जो जनता बोली, हमने वही काम कर दिखाया
फतेहपुर। हिमाचल के जिला कांगड़ा के फतेहपुर उपचुनाव (Fatehpur by-election) में टिकट ना मिलने की टीस के चलते मौन रहे पूर्व राज्य सभा सांसद कृपाल परमार ने चुनाव हारने के बाद एक बार फिर से अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। उपचुनाव में फतेहपुर में टिकट कटने बावजूद उनमें आजकल उत्साह आ गया है। आजकल उनके द्वारा फिर से डोर-टू-डोर (door to door) अभियान शुरू कर दिया गया है । सन 2017 में नाममात्र वोटों से हारने बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जनहित सर्वोपरि समझा, ऐसा वह सार्वजनिक मंच से ऐलान कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें:एमएलए साहब अब इनकम टैक्स सरकार नहीं, खुद को ही चुकाना पड़ेगा
आज पूर्व राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष कृपाल परमार (Kirpal Parmar) ने टकोली घिर्था मे पहुंचे जहां लोगो ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौका पर उन्होंने कहा कि देश आजादी के 75 वर्ष मना रहा है और हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75 वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि देश ने लंबे संघर्ष और अनेक बलिदानों के पश्चात स्वतंत्रता प्राप्त की है। कहा कि हिमाचल प्रदेश का विगत 75 वर्षों में सभी क्षेत्रों में समग्र विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार ने पूरे हिमाचल में करोड़ों के विकास कार्य किए हैं और करोड़ों पर काम चल रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति मिली है। अपनी फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में हमने हर वो काम करने की कोशिश की हैए जो आपने हमें कहा। जनता ने कहा कि रे में सब तहसील होनी चाहिए सरकार ने सब तहसील दी। फिर दूसरी बार मुख्यमंत्री फतेहपुर आए तो तो हमने कहा राजा का तालाब में सब तहसील चाहिए सरकार ने वहां भी सब तहसील दी। रैहन में सीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सिविल हॉस्पिटल किया। उन्होंने कहा कि इस वार भाजपा दौवारा सत्ता में आएगी ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


