-
Advertisement
हिमाचल: घर में सो रहे परिवार पर गिरी दीवार, एक की मौत- दो घायल
ददाहू। हिमाचल में बीती रात से हो रही भारी बारिश (Rain) अब लोगों की जान लेने लगी है। सिरमौर (Sirmaur) जिला में भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य गंभीर घायल (Injured) हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में भूस्खलन का मलबा घर की दीवार पर आकर गिरा, और दीवार अंदर सो रहे लोगों पर गिर गई। हादसा जिला के उपमंडल ददाहु के चूली गांव में पेश आया है। वहीं भूस्खलन (Landslide) की खबर मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। बता दें कि प्रदेश में देर रात से हो रही भारी बारिश ने लोगों का जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। कई स्थानों पर भूस्खलन ने वाहनों के पहिये जाम कर दिए हैं। वहीं कई सड़कें बंद हो गई हैं।
यह भी पढ़ें- प्रदेश में महसूस किए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता
सिरमौर जिला के ददाहु में हुआ यह हादसा भी देर रात को पेश आया है। बताया जा रहा है कि घर के सभी लोग हादसे के समय गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान भारी मलबे में घर की दीवार (Wall) उन पर गिर गईए जिससे वह सभी उसकी चपेट में आ गए। मृतक व्यक्ति की पहचान चूली गांव के रहने वाले 56 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के तौर पर हुई है। मृतक की पत्नी लीला देवी और उनका पोता हादसे में घायल हुए है। वहीं दोनों को नाहन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक व्यक्ति बिजली बोर्ड में लाइनमैन के पद कार्यरत था। उधर, श्री रेणुका जी थाना के एसएचओ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


