-
Advertisement
BREAKING: निजी होटल में चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा, 3 लड़कियां और 4 लड़के गिरफ्तार
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में पुलिस ने राजधानी में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। यह जिस्मफोशी शहर के एक निजी होटल (Hotel) में चल रहा था। पुलिस ने कार्टरोड के एक निजी होटल में दबिश
देकर बाहरी राज्य की 3 लड़कियों और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें- नगर पंचायत भुंतर और सफाई ठेकेदार पर डीसी कुल्लू ने लगाया 1 लाख जुर्माना
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की शिमला के एक निजी होटल में जिस्मफरोशी (Sex Racket) का धंधा चला हुआ है। इस पर पुलिस की टीम ने शिमला के कार्ट रोड स्थित निजी होटल में दबिश दी और 7 लोगों को गिरफ्तार किया। यहां से पुलिस ने 3 लड़कियों को पकड़ा है। ये लड़कियां बाहरी राज्य की है और शिमला में जिस्मफरोशी करने के लिए लाई गई थी।
पुलिस ने इनके साथ चार युवक जिनमें राम बालक पुत्र दिनेश चंदर निवासी कन्नौज यूपी, मनीष कुमार (31) पुत्र बलजीत जिला फाजिल्का (पंजाब), राजवीर (19) पुत्र जोगिंदर सिंह जिला गंगानगर (राजस्थान) और विक्रम को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच एसएचओ सदर संदीप चौधरी कर रहे हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

