-
Advertisement
यहां ज्यादातर लोग हैं पायलट, हर व्यक्ति के पास है अपना हवाई जहाज
आजकल ज्यादातर घरों में बाइक व स्कूटर होना आम बात हो गई है। बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास बाइक, स्कूटर के अलावा कई अन्य वाहन भी होते हैं। आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे शहर के बारे में बताएंगे, जहां के लोगों के पास बाइक या कार नहीं बल्कि हवाई जहाज (Helicopter) होते हैं। इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन ये सच है।
ये भी पढ़ें-यहां हवाई जहाज को भी लगाना पड़ रहा है धक्का, पढ़े क्या था पूरा माजरा
हम अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) शहर की बात कर रहे हैं। इस शहर में ज्यादातर लोग पायलट (Pilot) हैं। जबकि, इस शहर में रह रहे डॉक्टर, वकील आदि भी प्लेन रखने के काफी शौकीन हैं। यहां के लोगों को हवाई जहाज का इतना शौक है कि ये लोग हर शनिवार इकट्ठे होकर लोकल एयरपोर्ट तक जाते हैं। यहां हर घर में एयक्राफ्ट है, जिसे ये लोग दफ्तर व कहीं भी आने-जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

बता दें कि इस शहर में किसी के पास हवाई जहाज होना बहुत आम बात है। यहां की कॉलोनी की गलियों और लोगों के घरों के सामने बने हैंगर में विमानों को देखा जा सकता है। इस शहर की सड़कें भी काफी चौड़ी हैं ताकि पायलट इसे रनवे के तौर पर इस्तेमाल कर सके।

