-
Advertisement
इंसानों को ऊंचाई और अंधेरे से क्यों लगता है डर, यहां जानिए कारण
आमतौर में दुनिया का हर इंसान किसी ना किसी चीज से डरता (Phobia) है। इसी डर के कारण उसे घबराहट होने लगती या फिर वे बेहद गंभीर रूप से सहम जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। हाल ही वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब ढूंढ लिया है।
ये भी पढ़ें-दिमाग में आते हैं खराब विचार, ऐसे करें परिस्थिति से डील
रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगों को डर क्यों लगता है इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने मिनी स्कोप (Miniscope) नाम के डिवाइस का इस्तेमाल किया। मिनी स्कोप दिमाग में मौजूद न्यूरॉन्स की गतिविधि का पता लगाते हैं। जानकारी के अनुसार, चूहों पर हुए प्रयोग में सामने आया कि जब चूहों के दिमाग को मिनी स्कोप से जोड़ा गया तो उनके दिमाग में कई बदलाव दिखाई दिए।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मिनी स्कोप से कनेक्ट करने के बाद चूहों को उन चीजों के संपर्क में रखा गया, जिससे वे काफी डरते हैं। ऐसे में जब चूहों को ऐसी चीजों से सामना हुआ तो उनके दिमाग में कुछ बदलाव देखने को मिले। वैज्ञानिकों के अनुसार, दिमाग में दो तरह के सर्किट पाए जाते हैं, जो कि दिमाग में डर पैदा करने का काम करते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि कैल्सीटोनिन जीन-रिलेटेड पेप्टाइड न्यूरॉन्स दिमाग के एमिग्डाला वाले हिस्से मिलकर डर पैदा करते हैं।

