-
Advertisement
आज है सिद्धार्थ शुक्ला की पहली डेथ एनिवर्सरी, परिवार ने रखी प्रेयर मीट
टेलीविजन के पसंदीदा सितारों में बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का नाम भी शामिल है। आज यानी 2 सितंबर को उनके निधन को पूरा एक साल हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला सिर्फ 40 साल के थे जब उनका निधन हुआ था। सिद्धार्थ को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं। सिद्धार्थ के बिंदास रवैये और नेचर के लिए उन्हें लोग काफी पसंद करते थे।
ये भी पढ़ें-राजू श्रीवास्तव की हालत में हुआ सुधार, पिछले 21 दिनों से AIIMS में हैं भर्ती
बता दें कि सिद्धार्थ और उनका पूरा परिवार ब्रह्मा कुमारी को फॉलो करता है। वहीं, सिद्धार्थ की सबसे करीबी दोस्त शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी सिद्धार्थ से मिलने के बाद उन्हें फॉलो करने लगीं। आज सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला और उनकी बहनों ने ब्रह्मा कुमारी के साथ शुक्ला की प्रेयर मीट रखी। फिलहाल, लोगों को शहनाज गिल की पोस्ट का इंतजार है।
गौरतलब है कि सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज ने गाने के जरिए सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट दिया था। शहनाज गिल और सिद्धार्थ की दोस्ती बिग बॉस 13 में शुरू हुई थी। दोनों काफी करीबी दोस्त थे। लोगों ने हमेशा उन्हें एक कपल के रूप में देखा। दोनों को सिडनाज के रूप में जाना जाता था। हालांकि, दोनों ने हमेशा अपना रिश्ता दोस्ती का ही बताया।

