-
Advertisement
मुकेश का तंज: एक माह में टॉयलेट तैयार नहीं होता, सीएम जयराम बल्क ड्रग पार्क बनाने की रहे बात
ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने गुरुवार देर शाम जिला मुख्यालय में प्रदेश में सत्तासीन बीजेपी सरकार (BJP Govt) और सरकार के मुखिया जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) पर जमकर जुबानी हमले किये। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस की गारंटियों से भाजपाई बहुत विचलित हो चुके है और इस गारंटियों पर बड़े बड़े सवाल किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी की तरह नवावी शौक छोड़ जनता से किये गए वायदे पूरे करेगी। वहीं ट्रक यूनियनों के मुद्दे को उठाते हुए मुकेश ने सरकार पर ट्रक ऑपरेटरों (Truck Operators) के मामले को कोर्ट में सही ढंग से ना उठाने का आरोप लगाया। मुकेश ने कहा कि सत्ता में आते ही ट्रक यूनियनों के मसले को हल किया जायेगा उसके लिए चाहे उन्हें जेल में ही क्यों न जाना पड़ जाये। वहीं हरोली में बल्क ड्रग पार्क की सैद्धांतिक मंजूरी को लेकर भी मुकेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि एक महीने में टॉयलेट (Toilet) तैयार नहीं होता और सरकार बल्क ड्रग पार्क (Bulk Drug Park) बनाने की बात कर रही है। मुकेश ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर अपना ड्रीम प्रोजेक्ट हवाई अड्डे का शिलान्यास तक नहीं करवा पाए तो उनसे बल्क ड्रग पार्क की उम्मीद कैसे रखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें:प्रतिभा सिंह बोली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई बीजेपी, सीएम जयराम को दी ये सलाह
मुकेश ने कहा कि कांग्रेस द्वारा 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को प्रतिमाह 15 सौ रुपए देने के ऐलान को लेकर बीजेपी को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने ऐलान किया है तो कांग्रेस अपने इस ऐलान को पूरा करना भी जानती है। इसके लिए ना तो सीएम को विचलित होने की जरूरत है और ना ही बीजेपी को। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के खजाने को ऐशो आराम पर खर्च करने वाले नहीं हैं, बल्कि हम फालतू खर्चों को पूरी तरह से लगाम लगाकर महिलाओं को प्रतिमाह पंद्रह सौ रुपए देने के अपने वायदे पर अमल करेंगे। मुकेश ने कहा कि सरकार अमृत महोत्सव के बहाने राजनितिक रैलियां कर उस पर करोड़ो रुपया खर्च कर रही है जब कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एलान किया है तो उस पर सवाल उठाये जा रहे है।

कंेद्र से कागज के टुकड़े लाकर जनता को मूर्ख बना रही बीजेपी
केंद्र सरकार द्वारा नेता प्रतिपक्ष के विधानसभा क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क को सैद्धांतिक मंजूरी दिए जाने पर कटाक्ष करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक महीना बचा है और उसमें केंद्र से कागज के टुकड़े लाकर जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क की मंजूरी स्वयं उन्होंने केंद्रीय मंत्री से हासिल कर ली थी। लेकिन बीजेपी के लोग तो यह भी नहीं जानते कि बल्क ड्रग पार्क दरअसल है क्या। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क को लेकर बीजेपी के ही बयानों में काफी विरोधाभास है एक तरफ गुरु इसकी कीमत 1000 करोड़ बता रहा है तो चेला 50,000 करोड़। गुरु 20000 लोगों को रोजगार मिलने की बात कर रहा है तो चेला हजारों लोगों को बल्क ड्रग पार्क से लाभान्वित करने के दावे कर रहा है। बीजेपी के लोग एक महीने में बल्क ड्रग पार्क के तैयार होने की बातें करके जनता को गुमराह ना करें।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group




