-
Advertisement
पीएम मोदी की रैली से पहले जेपी नड्डा आएंगे हिमाचल, 4 दिवसीय दौरा हुआ तय
शिमला। हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव (Himachal Vidhan Sabha Election) के लिए केंद्रीय नेताओं के हिमाचल दौरे शुरू हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 24 सितंबर को हिमाचल आ रहे हैं। लेकिन इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल आएंगे। जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा लगभग तय हो गया है। वह चार दिन के लिए हिमाचल आएंगे और यहां बीजेपी नेताओं से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं तक से चुनाव को लेकर बात करेंगे। जेपी नड्डा (JP Nadda) 18 सितंबर को हिमाचल पहुंचेंगे। जगत प्रकाश नड्डा अपने दौरे के पहले दिन यानी 18 सितंबर को सोलनए 19 को बिलासपुरए 20 को मंडी और 21 को कांगड़ा का रूख करेंगे।
यह भी पढ़ें- प्रतिभा सिंह बोली: बीजेपी नेताओं की अंधभक्ति ने लोगों के जीवन में किया अंधेरा
जेपी नड्डा अपने दौरे के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से भी बात करेंगे और उनसे चुनाव पर चर्चा होगी। नड्डा के हिमाचल दौरे के दौरान बीजेपी प्रत्याशियों के चयन पर भी चर्चा होगी और बैठकों में आगामी रणनीति बनाई जाएगी। जानकारी देते हुए हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) ने कहा कि पीएम की रैली से पहले जेपी नड्डा हिमाचल (Himachal) आएंगे। पीएम मोदी की रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी मंडी के पड्डल मैदान में रैली करेंगे। सुरेश कश्यप ने कहा हर वर्ग के लोगों को दृष्टिपत्र की उप समितियों में शामिल किया गया है, आम जनता का विजन डाक्यूमेंट तैयार होगा। सुझावों के लिए वैन हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। 20 सितंबर को पहला ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।
बीजेपी ने लांच किया विजन डाक्यूमेंट पोर्टल
वहीं मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और विजन डॉक्यूमेंट समिति के चेयमैन प्रो. सिकंदर कुमार (Prof. Sikander Kumar) ने चुनावी घोषणा पत्र के लिए विजन डाक्यूमेंट पोर्टल (Vision Document Portal) लांच किया। इस अवसर पर प्रोण् सिकंदर कुमार ने कहा विजन डॉक्यूमेंट के लिए 21 समितियां बनाई गई हैं, हर वर्ग के लिए समिति बनाई गई है। पोर्टल के माध्यम से आम जनता विजन डॉक्यूमेंट के लिए सुझाव दे सकती है।


