-
Advertisement
CM जयराम बोले, भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ राहुल गांधी को पार्टी की लेनी चाहिए सुध
मंडी। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में तो क्या आने वाले 30 वर्षों में पूरे देश में अब नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) देश में भारत जोड़ों यात्रा पर निकले हुऐ हैं और वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर निकल कर बीजेपी में आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:जयराम बोलेः आप का कोई अस्तित्व नहीं और कांग्रेस की अपनी ही गारंटी नहीं
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से गोवा में कांग्रेस के विधायक कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर निकाल रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ कांग्रेस (Congress) पार्टी की सुध लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के कारनामों से यह पूरे देश में पिछड़ रही है। इस बार प्रदेश की जनता ने भी प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने का मन बना लिया है। कांग्रेस के कई बड़े नेता बीजेपी (BJP) में शामिल होने के लिए तैयार बैठे हैं।
नौजवानों को गुमराह कर रहा विपक्ष
बागाचनोगी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस पार्टी ने देश में एक लंबे समय तक राज किया आज वही पार्टी देश व प्रदेश में बढ़ी बेरोजगारी (Unemployment) के लिए बीजेपी की सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। उन्होंने कहा कि देश में प्रदेश में बेरोजगारी कांग्रेस के कार्यकाल में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जो लोग आज प्रदेश में बेरोजगारी की दुहाई दे रहे हैं उन्होंने इतने लंबे समय तक सत्ता में रहकर इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष नौजवानों को गुमराह कर रहा है, जो कि सही नहीं है। वहीं, सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र का बागाचनोगी एक लंबे समय तक केवल राजनीति का अखाड़ा बना रहा। जिसके कारण यह क्षेत्र विकास में हमेशा पिछड़ा रहा, लेकिन अब मौजूदा समय में कार्यकाल में बागाचनोगी अब विकास का केंद्र बनकर उभरा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


