-
Advertisement
समय की करें कद्र, नहीं तो जीवन में झेलनी पड़ सकती है परेशानी
दुनिया में हर आदमी के जीवन में अच्छा-बुरा समय आता है। हर इंसान को समय (Time) का सही तरीके से सदुपयोग करना आना चाहिए। कहते हैं कि एक बार अगर समय हाथ से निकल जाए तो दोबारा मुड़कर नहीं आता है, लेकिन कुछ लोग हैं जो हमेशा चीजों को कल पर टाल देते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि समय की कद्र करना जीवन में कितना जरूरी है।
यह भी पढ़ें:कलावा बांधते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा नुकसान
बता दें कि किसी के भी जीवन में समय एक अनमोल सिक्के की तरह होता है, जिसके लिए इंसान को खुद तय करना पड़ता है कि वे अपना समय कैसे और कहां व्यतीत करे। कभी भी दूसरों के लिए बेवजह अपना समय ना बर्बाद करें। कुछ लोगों को लगता है कि समय मुफ्त में मिलता है और वे जब चाहे इसे अपने पास संजोकर रख सकते हैं। जबकि ऐसा सोचना सही नहीं है।
ध्यान रहे कि एक खोया हुआ समय कभी वापस नहीं आता है। किसी भी इंसान के जीवन में समय और गुरु दोनों ही बड़ी सीख देते हैं। हालांकि, दोनों में एक फर्क बहुत बड़ा होता है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि गुरू (Teacher) हमें सिखाने के बाद हमारी परीक्षा लेता है और समय परीक्षा लेने के बाद सिखाता है। हर व्यक्ति की सफलता का कारण उसका समय का सही से सदुपयोग करना है। सफल इंसान कभी भी अपना समय बेवजह बर्बाद नहीं करता है।

