-
Advertisement
हिमाचल में देह व्यापार का भांडाफोड़, ग्रामीणों ने होटल में पकड़ी आधा दर्जन लड़कियां, चेतावनी देकर छोड़ी
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में एक होटल (Hotel) में देह व्यापार का भांडाफोड़ हुआ है। होटल से करीब आधा दर्जन लड़कियों को पकड़ा गया है। घटना अद्यौगिक क्षेत्र टाहलीवाल में सोमवार को सामने आई है। इस देह व्यापार (Sex Racket) का भांडाफोड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने किया है। हालांकि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। गांव के बुद्धिजीवीयों ने होटल में रंगे हाथ पकड़ी लड़कियों को आगे से ऐसा ना करने की हिदायत देकर छोड़ दिया है। मामले की क्षेत्र में खासी चर्चा है।
यह भी पढ़ें: लड़की ने की वीडियोकॉल और लड़के की आपत्तिजनक वीडियो बना ठग लिए 23 लाख
मिली जानकारी के अनुसार टाहलीवाल में सोमवार को एक होटल में ग्रामीणों ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को शक था कि इस होटल में देह व्यापार होता है। जिसके चलते ग्रामीणों ने सोमवार को इस होटल में दबिश दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होटल में आधा दर्जन के करीब लड़कियां मिलीं थी। जिन्हें ग्रामीणों ने हिदायत देकर छोड़ दिया। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस (Police) भी मौके पर पहुंची और होटल का निरीक्षण किया। लेकिन पुलिस को मौके से कुछ भी नहीं मिला। ग्रामीणों में चर्चा है कि बड़ी पार्टी के नेता का हाथ होने के चलते होटल में कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि सच क्या है, ये कोई भी बताने को तैयार नहीं है। टाहलीवाल चौकी प्रभारी मनोज बालिया ने बताया मामले की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर भेजे गए, लेकिन होटल में कुछ नहीं पाया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group