-
Advertisement
देहरा के बिलासपुर पहुंची श्रीबालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम, दिया स्वास्थ्य लाभ
देहरा। श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के एमडी और हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) के निर्देशों पर अस्पताल की टीम लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं (Health Facilities) प्रदान कर रही है। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम जगह.जगह फ्री मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। यह टीम अब तक 80 के करीब मेडिकल कैंपों (Medical Camp) का आयोजन कर चुकी है। जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इन कैंप में मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती है। इसी कड़ी में मंगलवार को श्री बालाजी हॉस्पिटल का कारवां लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने और उन्हें बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्धेश्य से देहरा (Dehra) विधानसभा क्षेत्र की बिलासपुर पंचायत पहुंचा। यहां जलक कुलान के वार्ड नंबर सात में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया।
यह भी पढ़ें:डॉ राजेश ने देहरा के खबली में दिया लोगों को स्वास्थ्य लाभ, किया फ्री उपचार
वहींए लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया। मंगलवार को देहरा की बिलासपुर पंचायत में श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें फ्री दवाइयां भी दीं। इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। बता दें कि श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए।

इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा हैए जिसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं और इसी कड़ी को डॉ राजेश शर्मा आगे भी जारी रखेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य कैंप में अपना इलाज करवाने आए लोगों ने डॉ राजेश और उनकी टीम का धन्यवाद किया और उम्मीद की आगे भी उन्हें इसी तरह से स्वास्थ्य लाभ मिलता रहेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



