-
Advertisement
चरस की खेप के साथ हरियाणा में पकड़ा गया हिमाचल पुलिस का जवान
हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक जवान को हरियाणा के करनाल(Karnal of Haryana) में नशे का सामान के साथ पकड़ा है। यह जवान कार में सवार था और हिमाचल पुलिस( Himachal POlice) की वर्दी पहने हुए था। तलाशी लेने पर कार से डेढ़ किलो चरस (Charas) भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यह जवान मंडी समखेतर का रहने वाला है और धर्मपुर में तैनात है। आरोपी के खिलाफ थाना बुटाना में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा-20 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है
यह भी पढ़ें- शिमला के लांगवुड़ में लैंडस्लाइड, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर आ गिरा मलबा
जानकारी के अनुसार जिला पुलिस करनाल के सब इंस्पेक्टर सिंह राज की टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव अरझहेडी के पास जीटी रोड पर पुराने टोल टैक्स के पास एक व्यक्ति चरस की सप्लाई देने के लिए पहुंचा है और वह हिमाचल पुलिस की वर्दी पहने हुए है और उसका नाम संजीव कुमार है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने टीम ने मौके पर देखा कि एक कार जीटी रोड पर ट्रकों के बीच में खड़ी हुई है । इस पर पुलिस टीम ने गाड़ी में पुलिस की वर्दी पहने हुए बैठे व्यक्ति को काबू किया गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम संजीव कुमार समखेतर, मंडी बताया । साथ ही कहा कि वह मंडी पुलिस का जवान है और धर्मपुर थाने में तैनात है । गाड़ी की तलाशी लेने पर पिछली सीट से थैले में 1 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई है । आरोपी की गाड़ी को भी कब्जे में पुलिस ने लिया है ।
आरोपी के खिलाफ थाना बुटाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा-20 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया । जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी करीब 35 साल से हिमाचल प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी कर रहा था । ज्यादा पैसे कमाने के लालच में वह चरस की सप्लाई करता था । क्योंकि वह पुलिस में है तो कोई उस पर शक भी नहीं करता था । आरोपी मंडी के ही समखेत्तर से चरस लेकर आया था और उसे नीलोखेड़ी के पास किसी व्यक्ति को सप्लाई करनी थी । इस काम के लिए आरोपी को बीस हजार रुपए मिले थे, लेकिन आरोपी चरस सप्लाई करता, उससे पहले ही करनाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

