-
Advertisement
तीन दिन बंद रहने के बाद मनाली-लेह मार्ग पर दौड़ी गाड़ियां
Last Updated on September 27, 2022 by sintu kumar
कुल्लू। बारालाचा (Baralacha) में बर्फबारी हुई थी। इस कारण सामरिक महत्व का मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया था। तीन दिन तक बंद रहने के बाद मंगलवार (Tuesday) को मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। दोनों तरफ फंसे वाहनों (Vehicles) को आरपार कराया गया। अब इस मार्ग के बहाल हो जाने से पर्यटक (Tourists) खूबसूरत वादियों में जा सकेंगे। आज मनाली (Manali) से दारचा, लेह की ओर से सरचू से वाहनों को अपने गंतव्य तक जाने की हरी झंडी दिखाई गई।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पीएम मोदी करेंगे बिजली महादेव के दर्शन, कुल्लू दशहरा में भी करेंगे शिरकत
वहीं दूसरी ओर दारचा-शिंकुला के साथ उदयपुर-पांगी-किलाड़ मार्ग (Udaipur-Pangi-Kilar Road) अभी भी बहाल नहीं हो पाया है। 24 सितंबर को बर्फबारी हो गई थी। इसी के चलते प्रशासन की ओर से मनाली-लेह मार्ग पर 24 घंटे की आवाजाही के स्थान पर महज सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक वाहनों को जाने के लिए मंजूरी दी गई थी। मगर इस मार्ग पर 24 घंटे तक आवाजाही हो पाएगी। वहीं दूसरी ओर लैंड से बंद पड़ी कुल्लू-लाहौल की सड़कों बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मौसम की मिजाज के कारण कुल्लू में सेब और अनार का सीजन करीबन छह दिन तक प्रभावित ही रहा। वहीं लाहौल स्पीति में आलू निकालने का काम प्रभावित हुआ है। कुल्लू में भारी बारिश के कारण रुक-रुक कर बारिश भी होती रही।