-
Advertisement
शीशम के पेड़ से टकराई बाइक, युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजा का तालाब। नुरपुर (Nurpur) के तहत आने वाली ग्राम पंचायत राजा का तालाब (Raja Ka Taalab) में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी (Sunny) उम्र तीस वर्ष पुत्र जसपाल सिंह के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में हादसाः खाई में लुढ़की कार, तीन युवकों की मौके पर गई जान
बताया जा रहा है कि इस युवक राजा के तालाब मे मोबाइल रिपेयर और साइबर कैफे (Mobile Repair & Cyber Cafe) की दुकान थी। वह दुकान बंद कर बाइक (Bike) पर घर लौट रहा था। मगर कुछ दूरी पर वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और उसकी बाइक शीशम के पेड़ से टकरा गई। आसपास के लोगों ने उसे जख्मी हालत में पठानकोट स्थित अमनदीप अस्पताल में पहुंचाया मगर उसकी मौत हो गई। वहीं रैहन पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं इस बारे में एएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा (ASP Nurpur Surendra Sharma) ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


