-
Advertisement
आनी में बीजेपी का कब्जा-लेकिन कांग्रेस ने यहां ज्यादा चखा जीत का स्वाद
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Vidhan Sabha Election 2022) की तारीखों का ऐलान हो चुका है। वोटर भी अब पांच साल का नफा-नुकसान देखने लगे हैं। खैर इस सबके बीच आज हम बात करने जा रहे हैं (Ani Assembly Seat of Kullu District) कुल्लू जिला की आनी विधानसभा सीट की। दूरदराज का क्षेत्र है,इस सीट पर बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस की पकड़ मजबूत रही है। बीते 3 दशकों के भीतर इस विधानसभा सीट पर 7 चुनाव हुए हैं इसमें 5 बार कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि बीजेपी सिर्फ दो बार ही जीत का स्वाद चख पाई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में आचार संहिता पर क्या बोला सत्ता पक्ष और विपक्ष, एक क्लिक पर जाने
2017 में बीजेपी प्रत्याशी किशोरी लाल (BJP candidate Kishori Lal) ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी परसराम (Congress candidate Parasram) को 5983 मतों से हराया था, जबकि 2012 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को यहां से जीत मिली। 2007 में बीजेपी के किशोरी लाल ही इस सीट से जीते थे। अब किशोरी लाल एक बार फिर जीत का दम भर रहे हैं, हालांकि कांग्रेस उन्हें कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।
आनी विधानसभा सीट पर दलित मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। इस सीट पर पिछड़े और दलित मतदाता (Backward and Dalit Voters) हार-जीत को तय करने का काम करते हैं। कुल्लू जिला की इस सीट पर सड़क और स्वास्थ्य के साथ.साथ किसानों का मुद्दा ही गर्म है। बीजेपी को इसके चलते जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। उधर कांग्रेस भी ऐसे मुद्दों को उछालेगी ताकि बीजेपी को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके। श्रीखंड यात्रा (Shrikhand Yatra) के दौरान ये क्षेत्र चर्चा में रहता है। श्रीखंड यात्रा के लिए यहीं से होकर गुजरना होता है।

