-
Advertisement
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार के खिलाफ फिर से लगे पोस्टर
फतेहपुर। चुनाव आते ही फतेहपुर में राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है । एक बार फिर से फतेहपुर मे पोस्टरबाजी शुरु हो गई है जहां पिछली बार उपचुनावों मे टिकट आवंटन से पहले कृपाल परमार चक्की पार के पोस्टर फतेहपुर विधानसभा मे जगह-जगह लगे थे।
यह भी पढ़ें- बड़ी खबरः हिमाचल कांग्रेस कैंडिडेट की एक ऐसी सूची-जो आपको करेगी हैरान
उसके पश्चात 2021 के उपचुनावों में बीजेपी ने बलदेव ठाकुर को मैदान में उतारा था तब उनके फतेहपुर विधानसभा मे जगह-जगह पोस्टर लगे थे जिसमें लिखा था अबकी बार जवाली पार, फतेहपुर में तेरा क्या काम अबकी बार जवाली करवाएंगे आराम इस बार चुनाव आते व टिकट आवंटन से पूर्व ही पोस्टरबाजी फतेहपुर में फिर शुरु हो गई है।

अब बीती रात फतेहपुर विधानसभा के कई जगहों पर बीजेपी टिकट के दावेदार व बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार के पोस्टर चस्पा डाले हैए जिसमे कृपाल परमार की योगा करते हुए की फोटो लगी है व लिखा है अपनी माटी अपना पूत नहीं चलेगा बाहरी दूत, व दूसरे पोस्टर पर उनकी फोटो सहित लिखा है, फतेहपुर की जनता करे पुकार कृपाल परमार चक्की पार हमेशा के लिए चक्की पार।

कहीं ना कहीं फतेहपुर बीजेपी में टिकट के चाहवान व उनके समर्थक एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए इस तरह है की पोस्टरबाजी या सोशल मीडिया पर बयानबाजी करते हुए नजर आते है। उधर कृपाल परमार ने कहा कि ये पोस्टरवार बीजेपी का नहीं बल्कि कांग्रेसियों का काम है। वे अपने खिलाफ पोस्टर लगाने बालों का धन्यवाद करते हैं। भगवान उन लोगों को सद्धबुद्धि दें।
