-
Advertisement
दिवाली से पहले इस घर की खुशियों को लग गया ग्रहण, यहां जाने पूरा मामला
बिलासपुर। दिवाली का त्यौहार पास आते ही चोर गिरोह (Thieves) भी सक्रिय होने लगे हैं। ताजा मामला बिलासपुर (Bilaspur) जिला से सामने आया है। यहां पुलिस थाना झंडूता के तहत चोरों ने एक घर से लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने घर में घुस कर अलमारी को तोड़ा और उसमें रखे कीमती गहने चोरी कर लिए। घटना के समय पीड़ित परिवार एक धार्मिक कार्यक्रम में बाहर गया हुआ था।
यह भी पढ़ें:कांगड़ा के तनिष्क ज्वेलर शोरूम में चोरी,सोने की चूड़ियों के सेट ले उड़े शातिर
पीड़ित ने इसकी शिकायत (Complaint) पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित सरोज कुमारी पत्नी सुरेश कुमार निवासी कल्लर ने बताया कि वह एक धार्मिक कार्य में गए हुए थे। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में रखी लोहे की अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ है। अलमारी में कपड़े व लॉकर में रखे गहनों की डिब्बियां बाहर कमरे के फर्श पर पड़ी हुई थी। सामान चेक करने पर गले का सैट व झुमके, सोने का मंगलसूत्र, मांग टीका, नथ, चाक व नाक की 4 सोने की तिलियां और चांदी की छह जोड़ी पायल चोरी हुई है। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

