-
Advertisement
डाॅ राजेश बोले, देहरा में जनता के सुझावों के अनुरूप होगा काम
देहरा। कांग्रेस कैंडिडेट (Congress Candidate) डॉ राजेश शर्मा ने कहा है कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। चुनाव-प्रचार के दौरान आमजन खुलकर कांग्रेस के पक्ष में बात कर रहा है तो बीजेपी के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है। डाॅ राजेश (Dr Rajesh Sharma) ने कहा कि अभी चुनाव को लगभग 12 से 13 दिन बचे हैं,ऐसे में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। क्योंकि जिस रफ्तार से कांग्रेस के प्रचार (Election Campaign) ने गति पकडी है और लोगों का समर्थन मिल रहा है,वह अपने आप में ही जीत के संकेत हैं।
यह भी पढ़ें- बीजेपी ने देहरा को हमेशा नकारा, अब बदला लेने का वक्त
डाॅ राजेश ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार को लूणसू में कहा कि बीजेपी ने देहरा (Dehra) क्षेत्र से भेदभाव ही नहीं बल्कि इसे बहुत पीछे धकेल दिया है। लेकिन कांग्रेस देहरा विधानसभा क्षेत्र को मॉडल (Model) बनाने के साथ-साथ यहां की जनता के सुझावों के अनुरूप काम करेगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर में कांग्रेस की सरकार (Congress Government) बनने के साथ ही इस क्षेत्र के विकास कार्य भी शुरू हो जाएंगे,हम जो कुछ यहां के लिए करना चाहते हैं, उसका खाका तैयार कर लिया गया है। डाॅ राजेश का इससे पहले लूणसू पहुंचने पर (Warm Welcome) जोरदार स्वागत हुआ।

