-
Advertisement
हिमाचल: फंदे पर लटकती मिली दो महिलाएं, नाले में मिले व्यक्ति के शव ने मचाई दहशत
फतेहपुर/नेरवा/लाहुल। हिमाचल में तीन अलग अलग मामलों में तीन लोगों की मौत (Death) की खबर है। इसमें दो महिलाओं ने फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। वहीं एक व्यक्ति का शव नाले में मिला है। व्यक्ति के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। यह सभी मामले प्रदेश के तीन जिला से सामने आए हैं। वहीं पुलिस ने तीनों ही मामलों में शव कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: ट्रैक्टर और स्कूटी में भीषण टक्कर, 5 साल के मासूम सहित दंपति घायल
पहला मामला कांगड़ा जिला के फतेहपुर (Fatehpur) से सामने आया है। यहां एक महिला ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत मनोह सिहाल के गांव मनोह का है। बताया जा रहा है कि आज यानी गुरुवार को महिला ने शाम के समय अपने घर में फंदा लगा लिया। फंदे पर झूलते हुए महिला को उसके ही बच्चों ने देख कर शोर मचाया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही कार्यवाहक थाना प्रभारी फतेहपुर अरुण कुमार शर्मा ने बताया अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नेरवा में लापता महिला का पेड़ से लटका मिला शव
वहीं दूसरा मामला शिमला (Shimla) जिला के नेरवा (Nerwa) से सामने आया है। यहां घास लेने गई महिला का पेड़ से लटकी मिली। मृतक महिला ही पहचान पूजा (27) पत्नी सुरेंद्र निवासी ग्राम शवालाए तहसील नेरवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला 31 अक्टूबर की सुबह घर से घास लाने के लिए निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। मृतक महिला की सास ने इसके बारे में महिला की मां से भी पूछा, लेकिन उन्होंने भी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। उसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत (Missing Complaint) दर्ज करवाई गई। वहीं आज यानी गुरुवार को महिला का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
मनाली-लेह मार्ग पर कमांडर नाले में मिला व्यक्ति का शव
वहीं लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) जिला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव (Dead Body) मिला है। यह शव जिला मुख्यालय केलांग के समीप मनाली.लेह मार्ग पर कमांडर नाले के पास मिला है। बताया जा रहा है कि पुलिस को किसी ने नाले में शव होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी मानव वर्मा ने अज्ञात शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group