-
Advertisement
ट्विटर ने नौकरी से निकाला, लड़के ने खुशमिजाज फोटो के साथ पोस्ट की शेयर
दुनियाभर में ट्विटर के नए निजाम के फैसलों और कारनामों को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल, ट्विटर (Twitter) ने दुनियाभर में बड़े पैमाने पर छंटनी की नीति के तहत भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है। ट्विटर ने यश अग्रवाल (Yash Agarwal) नामक के एक लड़के को भी नौकरी से निकाल दिया है। वहीं, नौकरी से निकाले जाने के बाद यश ने एक ट्वीट किया है जो कि दुनियाभर में वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें-दुनिया के कई हिस्सों में ट्विटर यूजर्स को फीड पेज एक्सेस करने में आ रही दिक्कत
बता दें कि यश अग्रवाल (25) ने अपनी एक खुशमिजाज फोटो के साथ पोस्ट शेयर की है, जो कि इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। वायरल फोटो में आप देख सकते हैं कि यश ने अपने दोनों हाथों में एक-एक कुशन पकड़ा हुआ है, जिन पर ट्विटर का लोगो बना हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए यश ने अपनी नौकरी जाने के बारे में बताया है।
https://twitter.com/yashagarwalm/status/1588405497988018179
यश ने ये पोस्ट अपने ट्विटर अकाउंट @yashagarwalm पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए यश ने लिखा कि अभी-अभी नौकरी गई है। ट्विटर के साथ काम करना और इस टीम व कल्चर का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस टीम की संस्कृति का हिस्सा बनना मेरे लिए अब तक का सबसे बड़ा सौभाग्य है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोगों को ये पोस्ट काफी पसंद आ रही है। लोग यश की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
यश की इस पोस्ट को अभी तक 47.5 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और बहुत सारे लोग उनकी इस पोस्ट को रिट्वीट भी कर रहे हैं और कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि नौकरी जाने पर भी इतनी ऊर्जा और उत्साह देखने लायक है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जीवन के प्रति ये सकारात्मक दृष्टिकोण आपको बहुत आगे ले जाएगा। आप जो कुछ भी करेंगे उसमें आपको बेजोड़ सफलता और खुशी मिले ऐसी शुभकामनाएं हैं।

