-
Advertisement
5 साल का रिपोर्ट कार्ड दिखाने के बजाय सीएम लगे हैं जुमलेबाजी में
मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) सरकार ने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) चुनावों के समय अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाने के बजाय जुमलेबाजी में लगे हुए हैं। सोमवार को यह जुबानी हमला ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता व सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Srinet) मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बोला है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सीएम बताएं कि उन्होंने प्रदेश के लिए क्या किया, जिसके लिए आज वे वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है और प्रदेश सरकार ने घपलेबाजी कर फर्जी भर्तियां की हैं। वहीं प्रेस वार्ता के दौरान सुप्रिया ने बीजेपी (BJP) के रिवाज बदलने व मिशन और पेट पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि बीजेपी आज हिमाचल के रिवाज बदलने की ठानी है। उन्होंने कहा कि देव भूमि हिमाचल के कुछ परंपराएं हैं उनका पालन होता है ना कि उनको बदला जाता है। 1971 में जब हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया तो बीजेपी नेताओं ने स्टेट हुड मारो ठुड की बात कही थी। आज उनके वंशज देवभूमि की परंपरा को तोड़ने की बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह के गढ़ में बोले जेपी नड्डा : कांग्रेस ने कुर्सी पर बैठकर सिर्फ राज किया
वहीं बीते 30 अक्टूबर को प्रदेश में बीजेपी की हुई रैलियों पर भी सुप्रिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी के नेता हेलीकॉप्टरों में आकर चुनावी प्रचार में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जब कोरोना काल में लोग मर रहे थे तो उस समय यह हेलीकॉप्टर कहां थे। बीजेपी उस हेलीकॉप्टर (helicopter) का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया और हेलीकॉप्टर के लिए कहां से खर्च कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनावों से पूर्व सरकारी खर्चे पर बड़ी रैलियां करती रही। अब चुनावों में भीड़ को जुटता ना देख छोटी जनसभा तक ही सीमित रह गई है।

