-
Advertisement
अस्पताल से छुट्टी लेकर मतदान करने पहुंचा रामचंद्र
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में विधानसभा चुनाव में महिलाओं, बुजुर्गों और नौजवानों में मतदान करने का क्रेज दिखा। जहां बुजुर्ग उम्रदराज होकर पोलिंग बूथों (Polling Booth) पर लाठी के सहारे वोट करने पहुंचे, वहीं सिरमौर (Sirmaur) में पोलिंग बूथों एक परिवार ने अपने पिता की अर्थी को मतदान करने के बाद ही कंधा दिया। यानी कि चुनाव में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। हर कोई मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाह रहा है चाहे परिस्थिति कैसी भी क्यों ना हो। कहीं-कहीं तो बर्फ का रास्ता तय कर वोटर मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचे।
यह भी पढ़ें:सिरमौर में पहले किया मतदान, फिर पिता की अर्थी को दिया कंधा
इनमें सीनियर सिटीजन भी शामिल रहे। इसी कड़ी के तहत शिमला (Shimla) शहर विधानसभा क्षेत्र के रामनगर बूथ पर एक घायल व्यक्ति अस्पताल से विशेष तौर पर वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंचा। अपनी आजीविका के लिए मिस्त्री का काम करने वाले रामचंद्र काम के दौरान घायल हो गए थे। इसके बाद उनका इलाज अस्पताल में हो रहा था, लेकिन रामचंद्र ने अपना कर्तव्य निभाते हुए पहले मतदान करना बेहतर समझा। उन्होंने सभी लोगों से भी लोकतंत्र के स्वर में बढ़.चढ़कर भाग लेने की अपील की।

