-
Advertisement
संजौली से छराबड़ा तक लगा जाम, वोटिंग के बाद घर लौट रहे लोग फंसे
शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव निपट चुके हैं। वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां की ड्यूटियां लगाई गई थीं। अब ये कर्मचारी घरों को लौट रहे हैं। मगर देर शाम को लोगों को समस्या झेलनी पड़ी। क्योंकि संजौली (Sanjauli) से लेकर छराबड़ा (Chrabra) तक गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं। इस कारण लोग लंबे जाम में फंस गए। बीते शुक्रवार और शनिवार को लोग वोट डालने के लिए जिला शिमला (Shimla) में अलग-अलग जगहों के लिए निकले थे। आज रविवार था तो वे वापस लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल फतह किया अब गुजरात की बारी, थोड़ा इंतजार करो दिल्ली भी हमारी: जेपी नड्डा
कल स्कूल भी खुलने हैं। इस कारण सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ गई और जाम जैसी स्थिति बन गई। वहीं एमएलए क्रॉसिंग से लेकर पुराना बस स्टैंड, संजौली, छोटा शिमला और विकासनगर (Chhota Shimla and Vikasnagar) रूट पर भी जाम लग गया, जिस कारण लोग परेशान हो गए। यहां तक कि लोग बसों से उतरकर पैदल चलने को भी मजबूर हो गए। वहीं कल से स्कूल खुलने वाले हैं तो ऐसे में फिर से जाम की स्थिति बन जाएगी और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

