-
Advertisement
कुल्लू में स्पेन तार पर काम करते तीन लोग खाई में गिरे, दो की गई जान, एक घायल
कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू (Kullu) जिला में तीन मजदूर खाई में गिर गए। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत (Two Death) हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कुल्लू जिला के उपमंडल बंजार में हुआ है। यहां तीन मजदूर टीलापुल में स्पेन तार (Spain Wire) पर काम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक खाई में गिर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ेंः हमीरपुर शहर पर व्यापारियों का बढ़ता कब्जा, सड़कों तक किया अतिक्रमण
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंजार उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत मशीयार में शाम के समय मजदूर टीलापुल में स्पेन तार पर काम कर रहे थे। ये मजदूर स्पेन तार के जरिए लकड़ियां ढो रहे थे। इसी दौरान 3 युवक गहरी खाई में गिर गए। जिसमें 2 व्यक्ति छापे राम पुत्र मंसाराम गांव थानेगाड तहसील बंजार जिला कुल्लू (37 वर्ष) व जीतराम पुत्र कमली राम गांव थानेगाड तहसील बंजार जिला कुल्लू (49 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि घटना में लोत राम गांव थानेगाड तहसील बंजार (42 वर्ष) घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बंजार पुलिस (Banjar Police) को दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों के शव को अपने कब्जे में लिए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर इस घटना की जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि बंजार पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


