-
Advertisement
कांग्रेस ने पार्टी विरोधी कार्य करने वालों पर की कार्रवाई 12 को दिखाया बाहर का रास्ता
Last Updated on November 29, 2022 by sintu kumar
नगरोटा बगवां। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद से बीजेपी और कांग्रेस अपने बागी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस (Congress) ने जिला कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र (Nagrota Bagwan Assembly Constituency)में बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी विरोधी कार्य करने पर 12 लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कांग्रेस के यह 12 पदाधिकारी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के चलते इन्हें प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित (Expelled) किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मान सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को पारित किया गया। बता दें कि कांग्रेस अब तक कई बागी नेताओं पर कार्रवाई कर चुकी है। नगरोटा बगवां में हुई बैठक में पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले इन कार्यकर्ताओं (Congress Workers) के खिलाफ भी सख्त कदम उठाया गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने महाकाल मंदिर में टेका माथा
जानकारी देते हुए मान सिंह चौधरी ने बताया कि नगरोटा बगवां से मनोज मेहता, अरविंद चौधरी, मधु शर्मा, मसल से गोल्डी चौधरी, धलूं से संजू चांद, पठियार से चरित सारथी, ऎरला से होशियार सिंह, जन्द्राह शक्ति चंद, वूसक से दीपासु के साथ संजय भाटिया, जगदीश गुप्ता, टेक चन्द भरमोरिया को विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी (Congress Party Candidate) के खिलाफ कार्य करने में संलिप्त पाया गया। ऐसे में इन सभी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। मान सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी आरएस बाली (RS Bali) की जीत नया इतिहास लिखेगी। कांग्रेस पार्टी में रहते हुए कुछ पदाधिकारियों द्वारा षड्यंत्र रचते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पीठ पर छुरा घोंपने की कोशिश की गई थी, लेकिन आम जनता द्वारा इसका मतदान के माध्यम से जवाब दिया गया है। जिसके परिणाम आठ दिसंबर को सामने आएंगे। कांग्रेस के कुछ ऐसे और भी पदाधिकारी हैं, जिन्होंने पार्टी विरोधी कार्य को अंजाम दिया था उनके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर ऐसे पदाधिकारियों को भी निष्कासित किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group