-
Advertisement
कुठेड़ा में ऑल्टो एचआरटीसी बस से टकराई, चालक सहित महिला जख्मी
बिलासपुर। कुठेड़ा (Kuthera) में लोक निर्माण विभाग के दफ्तर के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम बस (HRTC) और ऑल्टो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें ऑल्टो (Alto) सवारों को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार ऑल्टो को अश्वनी कुमार (Ashwani Kumar) सुपुत्र संतोष कुमार उम्र 26 वर्ष चला रहा था। उसके साथ 65 वर्षीय रोशनी देवी (Roshani Devi) नामक एक अन्य महिला भी बैठी हुई थी। वह अपनी ऑल्टो में जाहू से घुमारवीं की ओर जा रहा था।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: विवाहिता की मौत पर मायका पक्ष ने पीटे ससुराली और ग्रामीण, कमरे में लगा दी शव को आग
जैसे ही वह लोक निर्माण विभाग के दफ्तर के सामने पहुंचो तो गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो बैठा और उसकी गाड़ी बस से टकरा गई। इस कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं। उसी समय महिला टैक्सी चालक भावना (Bhavana) पत्नी अमर सिंह गांव बरस उखला जोकि शिमला में टैक्सी चलाती है, पहुंच गई। उसने उन दोनों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। वहीं इस संबंध में डॉ सुनील ने बताया कि प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की छानबीन की जा रही है कि आखिर यह दुर्घटना क्यों हुई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


