-
Advertisement
Video:सुन लो कौन-कौन बन रहा है मंत्री-सीएम सुक्खू ने कर दिया स्पष्ट
ज्वालामुखी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा है कि कांगड़ा को और मंत्री पद देंगे जिसमें ज्वालामुखी (Jwalamukhi) भी शामिल हो सकता है। ये बात उन्होंने ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि हर विधायक को मंत्री (Minister) और मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद होती है,ऐसे में ज्वालामुखी क्यों नहीं उम्मीद लगा सकता।
यह भी पढ़ें- सीएम सुक्खू की नशा तस्करों को चेतावनी, हम कार्रवाई करेंगे तो कोई बचा नहीं पाएगा
इससे पहले सीएम सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा में मां ज्वालाजी मंदिर में पूजा.अर्चना की। इस अवसर पर उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर भी उपस्थित थीं। नादौन से ज्वालाजी तक विभिन्न स्थानों में लोगों ने सीएम सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी धार्मिक स्थलों में पार्किंग (Parking) के अतिरिक्त मूलभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा। राज्य सरकार कांगड़ा जिले को प्रदेश का पर्यटन हब बनाने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है ताकि पर्यटन राजधानी (Tourism Capital) के रूप में जिले की पहचान बनाई जा सके। यह लोगों की आय बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित होगा।
सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है, जिससे उच्च श्रेणी के पर्यटक तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी राज्य की ओर आकर्षित होंगे। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। वर्तमान सरकार पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही हैं जिसके तहत हेलीपैड (Helipad) व रोपवे का निर्माण, जलक्रीड़ा गतिविधियों व धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पौंग डैम जलाशय में जल्द ही जल क्रीड़ा गतिविधियां आरंभ की जाएंगी। राज्य सरकार देहरा में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर और कांगड़ा जिले में अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ कोर्स स्थापित करने पर विचार कर रही है।