-
Advertisement
कुल्लू जिला में मिले दो व्यक्तियों के शव, मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला (Kullu District) में दो व्यक्तियों के शव (Dead Body) मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव कुल्लू की उझी घाटी और आनी के शवाड़ में मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पहला शव उझी घाटी के रायसन कैंपिंग साइट में ब्यास नदी (Beas River) किनारे मिला है। सबसे पहले शव को स्थानीय लोगों ने देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक व्यक्ति की पहचान प्रभात शर्मा उम्र 47 वर्ष पुत्र रामलाल निवासी लपशक लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: प्रेमी को 10 रु.के नोट पर लिखा संदेश- विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को है, मुझे भगाकर ले जाना
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि प्रभात शर्मा 4 दिन पहले अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए रायसन आया था और शुक्रवार से लापता (Missing) था। काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगाए लेकिन शनिवार को उसका शव बरामद हुआ। व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसा और आत्महत्या (Suicide) दोनों की एंगल से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: युवती के साथ पहले किया गलत काम फिर दी जान से मारने की धमकी
वहीं दूसरा शव आनी (Aani) उपमंडल में शवाड के पास मिला है। यह शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था। यहां से गुजरते हुए वाहन चालकों और यात्रियों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक व्यक्ति की पहचान 53 वर्षीय हुकम चंद निवासी कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई, अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

