-
Advertisement
ट्रक ऑपरेटर हमारे परिवार के सदस्य, राजनीति नहीं समाधान करेंगे : बोले अनुराग
शिमला। सीमेंट फैक्ट्री विवाद को सुलझाने के लिए आज दाड़लाघाट बरमाणा ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप में उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर हमारे परिवार के सदस्य हैं और जिस प्रकार से सीमेंट फैक्ट्री बंद होने से हिमाचल प्रदेश और ट्रक ऑपरेटर को बड़ा घाटा हुआ है,वह एक गंभीर स्थिति है। अनुराग ने कहा कि उन्होंने सुबह सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उनके कैबिनेट मंत्रियों से बात की है कि जल्द इस समस्या को समाप्त करने के लिए समाधान निकाला जाए। उस बैठक में सांसद सुरेश कश्यप भी उपस्थित थे और सरकार का रवैया भी इस गंभीर समस्या को हर करने के लिए सकारात्मक था।
यह भी पढ़ें- डीडी हिमाचल की 24 सेवा शुरू,अनुराग बोले- दुनिया तक पहुंचे हिमाचल की संस्कृति
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से स्थिति हिमाचल प्रदेश में उत्पन्न हुई है,उससे हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है और जितनी जल्दी यह समस्या समाप्त होगी उतनी जल्दी हमारे भाइयों का रोजगार वापिस चले इसके लिए हम कार्यरत हैं। इस विषय पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

हम एक होकर ट्रक ऑपरेटर के हित में काम करेंगे, इस बैठक में ट्रक ऑपरेटरों ने अपनी समस्या हमारे समक्ष रखी है और इसको समझने के उपरांत हम भी केंद्र में बात करेंगे। इस समस्या से हिमाचल की अर्थव्यवस्था भी काफी बिगड़ी है और हम प्रयास करेंगे कि जल्दी से जल्दी यह समस्या समाप्त हो और रोड पर ट्रक एक बार फिर आते- जाते करते दिखाई दे।

