सीमेंट फैक्ट्री विवाद: जयराम बोले- मामले पर गंभीर नहीं सुक्खू सरकार

कहा-काफी समय से बंद पड़ी है फैक्ट्री, हजारों लोगों को उठाना पड़ रहा नुकसान

सीमेंट फैक्ट्री विवाद: जयराम बोले- मामले पर गंभीर नहीं सुक्खू सरकार

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगभग डेढ़ महीने से दो सीमेंट प्लांट बंद पड़े हैं। माल भाड़े को लेकर ट्रक ऑपरेटरों (Truck Operators) और सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के बीच विवाद (Cement Plant Dispute) उपजा है जिसे इतने दिन बीत जाने के बावजूद भी सुलझाया नहीं जा सका है। बीजेपी (BJP) ने सीमेंट विवाद को लेकर सरकार पर हमले तीखे कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार (Congress Govt) अदाणी की मंशा के पीछे शक जाहिर कर विवाद को सुलझा लेने का दावा कर रही है।


यह भी पढ़े:सुक्खू सरकार को जीडीपी का मिलेगा 6 फीसदी कर्ज, अधिसूचना हुई जारी

सीमेंट कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों के बीच चल रहे विवाद को लेकर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। सरकार को गंभीरता से प्रयास करने चाहिए। यह सीमेंट कंपनी और ट्रांसपोर्टरों के बीच का विवाद है। इससे पहले भी इस तरह की बातें सामने आती रही है, लेकिन उसका हल निकाले जाते रहे। दोनों पक्षों को बिठाकर रास्ता निकलता रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार में सीपीएस सुन्दर सिंह ठाकुर (CPS Sundar Singh Thakur) ने कहा है कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही अदानी ने अचानक से फैक्ट्री बंद कर दी। सरकार को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। आखिर किसके इशारे पर सीमेंट फैक्ट्री को बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह शक पैदा करता है। हालांकि सरकार विवाद को सुलझाने के लिए प्रयासरत है और सीएम खुद पूरे प्रकरण पर गंभीरता दिखा रहे हैं और जल्दी ही मामले को सुलझाने का सरकार प्रयास करेगी।

आज सीएम के साथ होनी थी बैठक

बता दें कि सीएम सुक्खू की आज यानी मंगलवार को सीमेंट विवाद को लेकर एक महत्तवपूर्ण बैठक होनी थी। लेकिन सीएम के श्रीनगर में फंसे होने और आज देर रात को शिमला पहुंचने के चलते अब यह बैठक टल गई है। अब देखना यह है कि सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में अब कब यह बैठक होगी।

- Advertisement -

Tags: | Cement Plant Dispute | Shimla. Himachal BJP | Attack | Himachal News | latest news | Jai Ram Thakur | cm sukhu | sukhu govt
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है