-
Advertisement
शांता कुमार बोलेः व्यक्तिगत रूप से पूरी तरह ईमानदार है सिसोदिया परन्तु….
पालमपुर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और उनके काम की जम तक तारीफ की। पूर्व सीएम का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने केंद्र की बीजेपी सरकार की नाक के नीचे राजधानी दिल्ली में बीजेपी को बुरी तरह से हरा कर सरकार बनाई। पांच साल काम किया, दोबारा फिर सरकार बनाई। 11 साल पहले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जन्मी पार्टी की यह बहुत बड़ी उपलब्धि थी। मनीष सिसोदिया साफ सुधरी छवि वाले शानदार काम करने वाले डिप्टी सीएम के रूप में प्रसिद्ध हुए परन्तु आज वही जेल में बंद है।
सदाचार के स्टेशन से चलने वाली हर गाड़ी अब भ्रष्टाचार के स्टेशन पर पहुंच रही
उन्होंने कहा दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप लग रहे है। यह सोचना भी बहुत कठिन है कि बिना किसी अपराध के सीबीआई ने सिसोदिया को जेल में डाला। सिसोदिया ने शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय काम किया। बहुत अच्छी छवि बनाई। इसके बाद भी वे भ्रष्टाचार के मामले में जेल में है तो आज की परिस्थिति का निष्कर्ष यही निकलता है कि भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो गई है कि सदाचार के स्टेशन से चलने वाली हर गाड़ी अब भ्रष्टाचार के स्टेशन पर पहुंच रही है।
बैंक लॉकर में सीबीआई को कहीं कुछ नहीं मिला
शांता कुमार ने कहा एक और तथ्य भी गहरा विचारनीय है कि सिसोदिया के घर की पूरी तलाशी हुई। उनके बैंक लॉकर सब खंगाले गये परन्तु सीबीआई को कहीं कुछ नहीं मिला। कुल मिला कर उन पर आरोप यही है कि ऐसी शराब की नीति बनाई जिससे व्यापारियों को लाभ हुआ। इस में एक निष्कर्ष यह भी निकलता है कि ससोदिया व्यक्तिगत रूप से पूरी तरह ईमानदार है परन्तु पार्टी और चुनाव के लिए धन इक्टठा करने के लिए यह सब कुछ किया होगा। मेरे विचार से यही सच है और यदि यह सच है तो देश को बड़ी गम्भीरता से कुछ नये निर्णय करने होंगे।
भारत का लोकतंत्र काले धन से शुरू होता है
उन्होंने कहा 75 साल की आजादी के बाद आज भारत वहां पहुंचा है जहां हमारा लोकतंत्र काले धन और झूठ से शुरू होता हैं चुनाव पर खर्च होने वाले करोड़ों अरबों रुपए केवल काला धन होता है। पार्टियां बड़े बड़े व्यापारियों से धन लेती है। वे व्यापारी दान नहीं देते। सरकार की मदद से भ्रष्टाचार द्वारा अपना पैसा पूरा करते है। भारत का लोकतंत्र इस प्रकार काले धन से शुरू होता है और चुनाव जीतने के बाद सभी प्रतिनिधि चुनाव आयोग के पास चुनाव मे खर्च होने का झूठा हिसाब पेश करते है। जिस देश का लोकतंत्र काले धन और झूठ से शुरू होता है।
