-
Advertisement
टूटीकंडी आश्रम से विस की कार्यवाही देखने पहुंचे 69 बच्चे, सीएम के साथ लंच भी किया
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के मन में अनाथ बच्चों के लिए अगाध स्नेह है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के सीएम की कुर्सी संभालने के बाद सबसे पहले सीएम सुक्खू बालिका आश्रम टूटीकंडी गए थे। वहां पर सीएम उनकी समस्याओं को जाना व समझा था। बाद में सीएम ने इनके लिए सुखाश्रय योजना भी शुरू की। सीएम सुक्खू ने इस कोष के लिए स्वयं अपने एक माह का वेतन दिया है, जबकि सभी कांग्रेस के विधायक ने एक-एक लाख रुपए का अंशदान दिया है। अब यह बच्चे विधानसभा तक पहुंच गए हैं।

अनाथ आश्रम के बच्चों ने पहली बार एक साथ सदन की कार्यवाही को देखा
आज सीएम सुक्खू के निमंत्रण पर बालिका आश्रम टूटीकंडी के 69 बच्चे आज विधानसभा पहुंचे। इन बच्चों ने दर्शक दीर्घा में बैठकर विधानसभा की कार्यवाही को देखा। अनाथ आश्रम के इतने बच्चों ने पहली बार एक साथ सदन की कार्यवाही को देखा है। बच्चों का उत्साह देख उनकी खुशी का अंदाजा लगााया जा सकता है। इसके बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ सभी बच्चों ने लंच भी किया।

अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सदन की कार्यवाही के बारे में बताया
विधान सभा परिसर में सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुलाकात की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से आज होने वाली कार्यवाही के बारे पूछा तथा संसदीय प्रणाली की जानकारी ली। इस अवसर पर श्री पठानिया ने छात्राओं को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि लोकसभा तथा विधान सभा लोकतन्त्र के सबसे बड़े मन्दिर है तथा आज के युवा जिस तरह संसदीय प्रणाली की ओर आकर्षित हो रहे है इससे लोकतन्त्र की मजबूती को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सदन ही एक ऐसा सर्वोत्तम स्थान है जहां चुने हुए प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा सकते है तथा उनका समाधान भी सम्भव हो पाता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


