-
Advertisement
यूपी से अगवाकर कर लाई युवती ऊना में मिली, पुलिस पहुंची तो छोड़ कर भागा आरोपी
ऊना। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से अगवा की गई एक युवती को ऊना के समीपवर्ती अरनियाला(Araniala near Una) से बरामद किया गया है। हालांकि युवती के अपहरण का आरोपी मुरादाबाद (Moradabad) का रहने वाला नासिर नाम का युवक उत्तर प्रदेश और हिमाचल पुलिस( Himachal Police) को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा है। दूसरी तरफ आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। हालांकि अगवा की गई लड़की को पुलिस ने बरामद कर मुरादाबाद स्थित परिजनों के पास वापस भेज दिया है। वही सोशल मीडिया पर भी नासिर द्वारा उत्तर प्रदेश की युवती को अगवा( kidnap) किए जाने के संबंध में सुबह से ही सूचनाएं आना शुरू हो गई थी। जबकि सोमवार सुबह ही उत्तर प्रदेश से पुलिस की टीम भी जिला मुख्यालय पहुंच गई और स्थानीय पुलिस के साथ है समन्वय स्थापित करते हुए आरोपी के ट्रैफिक लाइट चौक से महज 1 किलोमीटर दूर हमीरपुर रोड स्थित ठिकाने पर दबिश दे डाली।
आरोपी यहां किसी और के नाम से किराए पर कमरा लेकर रह रहा था और उसने युवती को भी यहीं पर छिपा रखा था। सोमवार सुबह पुलिस की सक्रियता देख आरोपी युवती को कमरे में ही छोड़कर मौके से भाग खड़ा हुआ। एएसपी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से कुछ युवकों द्वारा एक युवती को अगवा किया गया था जिसके बाद उन्हें युवकों में से एक नासिर नाम का युवक युवती को लेकर यहां आकर रह रहा था। युवती को उत्तर प्रदेश पुलिस से वापस अपने साथ ले गई है हालांकि आरोपी की धरपकड़ के लिए कुछ अन्य टीमें लगातार हिमाचल पुलिस के साथ छापेमारी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- सुंदरनगर के भराड़ी गांव में आग लगने से कमरे में सोए वृद्ध की हुई मौत
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

