-
Advertisement
सड़क पर घूम रहे पशु बने काल, हादसे में बाइक सवार युवक की गई जान
हिमाचल की सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु लोगों की जान ले रहे हैं। जिला ऊना ( Una distt) में सड़क पर घुम रहे पशुओं की वजह से दर्दनाक सड़क हादसा( Road accident) पेश आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत ( Death) हो गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय कुलदीप कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी स्तोथर के रूप में हुई है। पुलिस( Police) ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुलदीप बाइक पर सवार होकर मुबारिकपुर अपने भाई के पास जा रहा था। इसी दौरान अंब के नजदीक पक्का परोह पहुंचने पर अचानक बेसहारा पशु के सामने आने से बाइक सवार युवक पशु से टकरा गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजनों को सुपुर्द कर दिया है।
यह भी पढ़े:घर से निकला था काम के लिए रास्ते में पैर फिसला और ढांक से गिरकर गई जान
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


