-
Advertisement
नौहराधार-पालर-संगडाह मार्ग पर हादसाः वेटरनरी फार्मासिस्ट की मौत
जिला सिरमौर के नौहराधार-पालर-संगडाह सड़क पर हुए हादसे में बोगधार में कार्यरत एक वेटरनरी फार्मासिस्ट की मौत (Veterinary Pharmacist Died) हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल भेजा है। नौहराधार पुलिस (Police)ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम बलायनधार के समीप एक ऑल्टो कार (एचपी 16-6145) अनियंत्रित होकर ढांक में गिर गई।
पुलिस हादसे की जांच में जुटी
हादसे में घायल सुरेश कुमार पुत्र मीनाराम निवासी भानरा, डाकघर देवा मानल, तहसील नौहराधार को 108 एंबुलेंस की सहायता से नौहरधार सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। मृतक बोगधार में पशुपालन विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात था। हादसे की पुष्टि डीएसपी मुकेश डडवाल ने की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल (Rajgarh Hospital for postmortem) भेजा गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

