-
Advertisement
प्रियंका बोली, कर्नाटक की जीत नफरत की राजनीति का जवाब, रिज की सैर कर मनाया जीत का जश्न
शिमला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा है कि कर्नाटक की जीत (Karnataka Victory) नफरत की राजनीति का जवाब है। उन्होंने कहा कि ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। जनता की दी गारंटियां पूरा करेंगे। प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा व कांग्रेस नेताओं के परिश्रम का नतीजा है कि आज हम कर्नाटक जीतने में सफल हुए हैं। प्रियंका गांधी इन दिनों शिमला में है और कर्नाटक में मिली जीत के बाद वे शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंची, जहां पर (CM Sukhwinder Singh Sukhu) सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भी दिया श्रेय
प्रियंका गांधी ने कर्नाटक की जनता का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश में यह संदेश दे दिया है जो राजनीति जनता चाहती है वह वह समस्याओं के समाधान की राजनीति चाहती है, उनके मुद्दों पर बात होनी चाहिए। कांग्रेस ने हिमाचल में भी और कर्नाटक में महंगाई विकास और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर प्रचार किया। कर्नाटक और हिमाचल ने ये बता दिया है कि ध्यान भटकाने की राजनीति नहीं चलेगी।कर्नाटक की जनता ने अपना ध्यान एकदम केंद्रित रखा अपने मुद्दों पर रखा और ऐसा निर्णय लिया जो भ्रष्ट सरकार थी उसे निकाल फेंका। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा (Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra) कर्नाटक से निकाली थी वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक महीने से कर्नाटक में रहे और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया उनके प्रयासों से ही जीत हासिल हुई।

बच्चों संग फोटो भी करवाए
कर्नाटक में मिली जीत से उत्साहित प्रियंका गांधी कांग्रेस ऑफिस के बाद रिज पर पहुंची व वहां बच्चों संग फोटो भी करवाए। उसके बाद इंडियन कॉफी हाउस (Indian Coffee House) पहुंचकर कॉफी का लुत्फ उठाया। याद रहे कि सोनिया गांधी भी बीते कल से शिमला में ही हैं।
यह भी पढ़े:कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बोले राहुल गांधी, नफरत का बाजार हुआ बंद

