-
Advertisement
विवाहिता को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरी ग्रामीण महिलाएं, निकाला कैंडल मार्च
सुंदरनगर। मंडी जिला के पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत 27 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले तूल पकड़ लिया है। जहां मायका पक्ष ने बेटी को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई थी तो वहीं अब ग्रामीण भी उसे इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। देर शाम महिला को इंसाफ दिलाने के लिए ग्राम पंचायत कोट, मलहणु व सलवाहन की महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर इंसाफ के लिए गुहार लगाई। महिलाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी सहित सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग करते हुए कहा कि महिला तनुजा को हर हाल में इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिस इसका पता लगाए कि तनुजा आत्महत्या करने के लिए क्यों मजबूर हुई है। महिलाओं ने मांग उठाते हुए कहा कि सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा लगातार दे रही है लेकिन अब इस बेटी को भी इंसाफ मिलना चाहिए।
रविवार को महिला ने लगाया था फंदा
डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतिका के पति, सास और देवर को न्यायालयश में पेश किया गया है जहां से उन्हें 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। जाहिर है मंडी जिला के पुलिस थाना धनोटू के तहत एक 27 वर्षीय विवाहिता ने ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने के बाद फंदे से झूलकर अपनी जान दे थी। घटना रविवार को ग्राम पंचायत कोट के चुनाहण क्षेत्र के गांव मलहणू में पेश आई है। पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर पति, सास और देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने पर एफआईआर दर्ज की है।
यह भी पढ़े:क्वार्टर से कॉलेज के लिए निकला था छात्र, किसी को नहीं पता कहां गया

