-
Advertisement
भारतीय नौसेना में चयनित होने वाली मंडी जिला की पहली महिला बनी कांगू की ऋषिता शर्मा
सुंदरनगर के कांगू गांव की 17 वर्षीय ऋषिता शर्मा भारतीय नौसेना में सैनिक(Soldier in Indian Navy)बनी है। इस उपलब्धि के साथ ऋषिता शर्मा को मंडी जिला की पहली महिला नौ सैनिक होने का गौरव हासिल हुआ है। 16 माह के कड़े प्रशिक्षण के बाद गांव पहुंचने पर ऋषिता शर्मा का परिजनों व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। पिता विजय शर्मा व माता रजनी शर्मा ने बताया कि ऋषिता ने महावीर पब्लिक स्कूल से बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही सेना में जाने का मन बना लिया था। स्कूल से पास आउट होने के बाद उसने दिल्ली ( Delhi)में परीक्षा दी थी।
गांव पहुंचने पर ऋषिता शर्मा का परिजनों व ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत,
परीक्षा पास करने के बाद उसने ओडिशा के आईएनएस चिल्का में कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिप प्रशिक्षण विशाखापटनम से पूरा किया। बुधवार को 15 दिन की छुट्टी पर घर पहुंचने पर दादा दामोदर शर्मा, अजय शर्मा,पंचायत प्रधान कमल ठाकुर, उप प्रधान अजय ठाकुर व महिला मंडल प्रधान तुलसी देवी सहित सभी ने फूल मालाएं पहना कर ऋषिता का स्वागत किया। ऋषिता ने दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई मार्डन पब्लिक स्कूल कांगू से पूरी की है।

विधायक राकेश जम्वाल ने इस उपलब्धि पर ऋषिता शर्मा और उसके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि कांगू की ऋषिता भारतीय नौसेना में चयनित होने वाली मंडी जिला की पहली महिला बनी है। ऋषिता की इस उपलब्धि से अन्य युवा भी सेना में जाने के लिए प्रेरित होंगे।
यह भी पढ़े:G-20 Summit: धर्मशाला में शुरु हुआ विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर मंथन
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



